20 Apr 2024, 04:15:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Recipes

बिस्कुट के चॉकलेटी लड्डू

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 7 2018 10:44AM | Updated Date: Nov 7 2018 10:44AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सामग्री :
 
बिस्कुट- 1 पैकेट 
कंडेंस मिल्क- 1/2 कप 
कोकोआ पावडर- 4 चम्मच 
दूध - 2 चम्मच 
ड्राय फ्रूट- 2 चम्मच 
गार्निशिंग के लिए- 
चॉकलेट- 1/2 कटोरी (घिसा हुआ) 
नारियल पावडर- 4 चम्मच
 
विधि :
 
सबसे पहले ग्राइंडर में बिस्कुट डालकर पीस लें और एक कटोरे में निकाल लें। इसके बाद उसमें 2-3 चम्मच कंडेंस मिल्क मिलाएं। इसे अच्छी तहर से मिक्स करें और फिर उसमें कोकोआ पावडर मिलाएं।
 
अब इसमें ड्राय फ्रूट्स को छोटे टुकड़ों में काट कर मिक्स करें। इस मिश्रण में अगर चाहें तो और भी ज्यादा कंडेंस मिल्क और कोकोआ पावडर मिक्स कर सकते हैं।
 
इससे यह और भी ज्यादा क्रीमी बन जाएगा। अब अपनी हथेलियों पर थोड़ा सा घी लगाएं और लड्डू का थोड़ा सा मिश्रण हाथों में रखकर उसे गोल लड्डू का रूप देकर प्लेट पर रखें।
 
जब सारे लड्डू बनकर तैयार हो जाएं तो इन लड्डुओं को नारियल पावउर और चॉकलेट के मिश्रण में लपेटकर फ्रिज में 10-12 मिनट तक रखें, जमने के बाद सर्व करें।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »