29 Mar 2024, 05:40:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Chhatisgarh

छत्तीसगढ़ के अधिकांश स्थानों पर अति भारी वर्षा की संभावना

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 23 2019 7:38PM | Updated Date: Oct 23 2019 7:41PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रायपुर। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे के दौरान प्रदेश के कई जिलों में मध्यम से भारी वर्षा एवं एक-दो स्थानों पर अति भारी बारिश होने की संभावना जतायी है। मौसम विभाग के स्थानीय कार्यालय से आज मिली जानकारी के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के बालोद, धमतरी, कोंडागांव, कांकेर, रायगढ़ और महासमुंद में जहां मध्यम से भारी वर्षा होने की संभावना है, वहीं अगले 48 घंटों के दौरान प्रदेश के बीजापुर, दंतेवाड़ा, कोण्डागांव, नारायणपुर, धमतरी, गरियाबंद, महासमुंद, बलौदाबाजार, जांजगीर, रायगढ़, सरगुजा, सूरजपुर, बलरामपुर एवं जशपुर जिलों में कुछ सथानों पर मध्यम से भारी एवं एक-दो स्थानों पर अति भारी वर्षा होने की संभावना है। पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश में केशकाल, पखांजूर सहित अन्य कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई है, वहीं प्रदेश में सबसे न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री पेंड्रा रोड में तथा अधिकतम 30.7 डिग्री माना में दर्ज किया गया है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »