28 Mar 2024, 14:19:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

जनता के सभी वायदे किए जाएंगे पूरे- पायलट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 12 2018 6:16PM | Updated Date: Dec 12 2018 6:16PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जयपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट ने कहा है कि कांग्रेस सरकार जवाबदेही के साथ काम करते हुए जनता से किए सभी वायदे पूरा करेंगी। पायलट ने नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक से पहले मीडिया से कहा कि कांग्रेस के पास अनुभवी एवं युवा लोगों का तालमेल हैं और वह जनता के हित में काम करेंगे और जवाबदेही के साथ काम कर जनता से किए सभी वायदे पूरे करने के प्रयास करेंगे। उन्होंने एक सवाल पर कहा कि कांग्रेस गैर भाजपा दलों के लोगों को भी साथ लेकर चलेंगे ताकि यह संदेश जा सके कि लोग भाजपा के खिलाफ खड़े हैं। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर नफरत की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि उसने नोटबंदी एवं जीएसटी आदि से लोगों को परेशान किया हैं और वह उच्च संस्थाओं को खोखला करने का काम कर रही हैं।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »