19 Apr 2024, 08:24:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

कर्नाटक : मां ने की दो बच्चों की गला घोंटकर हत्या

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 12 2018 5:11PM | Updated Date: Dec 12 2018 5:11PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

हुबली। कर्नाटक में हुबली जिले के अयोध्या नगर थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपनी दो संतानों की गला घोंट कर हत्या कर दी और पुलिस के समक्ष अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस ने बताया कि चैरता परशुराम ने कथित पारिवारिक विवाद के कारण अपने पांच वर्षीय बेटे रोहित और चार वर्षीय बेटी रोहिणी की गला घोंटकर हत्या कर दी। 
 
प्रारंभिक जांच से पता चला है कि महिला का किसी व्यक्ति के साथ अवैध संबंध था जिस पर उसके पति को आपत्ति थी। पति के बार-बार आपत्ति जताने से नाराज महिला ने दोनों संतानों की गला घोंटकर हत्या कर दी। घटना के समय उसका पति घर में नहीं था। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »