16 Apr 2024, 10:10:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

उत्तराखंड : खाई में गिरी बस -12 से ज्यादा लोगों की मौत की खबर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 18 2018 3:25PM | Updated Date: Nov 18 2018 3:26PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

उत्तरकाशी। उत्तराखंड में एक बड़े हादसे की खबर है जिसमें 12 से ज्यादा लोगों की मौत होने आशंका जताई जा रही है। दरअसल, जानकी चट्टी से विकासनगर की ओर जा रही बस रविवार को दोपहर डामटा के पास अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। बस में बीस लोग सवार थे। बताया जा रहा है कि इस हादसे में 12 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। हादसे की सूचना मिलने के बाद जिला स्तरीय अधिकारी एवं पुरोला पुलिस सहित राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची कर रेस्क्यू कार्य में जुट गई है।
 
इस रेस्क्यू कार्य में अब तक 7 लोगों को बाहर निकाला जा चुका है। मिली जानकारी के अनुसार, डामटा पहुंचने से तीन किलोमीटर पहले किमथात में बस का ड्राईवर संतुलन खो बैठा और बस करीब डेढ़ सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना पर डामटा और नौगांव पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय ग्रामीणों के साथ मिलकर पुलिस ने लोगों को बाहर निकालने का अभियान शुरू किया। बताया जा रहा है कि गहरी खाई में गिरकर बस यमुना नदी के किनारे पहुंच गई। खाई से घायलों को बाहर निकालकर पास के अस्पताल पहुंचाया गया है। अभी अन्य लोगों की तलाश जारी है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »