19 Mar 2024, 13:59:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

PM करेंगे हरियाणा में अनेक परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 16 2018 7:56PM | Updated Date: Nov 16 2018 7:56PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

चंडीगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 19 नवम्बर को हरियाणा के गुरूग्राम जिले के सुलतानपुर में छह लेन के कुंडली-मानेसर-पलवल(केएमपी) एक्सप्रैस-वे तथा बल्लभगढ़ मैट्रो का उद्घाटन करेंगे। मोदी सुलतानपुर से ही पलवल जिले के दुधौला गांव में 82.7 एकड़ क्षेत्र में प्रस्तावित श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय का भी शिलान्यास करेंगे तथा इसका सीधा प्रसारण दुधौला गांव में विश्वविद्यालय स्थल पर दिखाया जाएगा। विश्वविद्यालय परियोजना तीन चरणों में पूरी होगी तथा इस पर लगभग 1000 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
 
श्री मोदी सुलतानपुर में ही एक रैली को भी सम्बोधित करेंगे। केएमपी एक्सप्रेस-वे के निर्माण पर लगभग 6400 करोड़ रुपये की राशि खर्च हुई है तथा इसमें से लगभग 2988 करोड़ रुपये से 3846 एकड़ भूमि का अधिग्रहण किया गया है। शुरूआत में यह एक्सप्रैस-वे चार लेन का प्रस्तावित था तथा वर्षों से अधूरा पड़ा हुआ था। राज्य में भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) सरकार आने पर इस परियोजना के महत्व को देखते हुये न केवल इसे पुन: आरम्भ किया गया बल्कि इसे छह लेन का कर दिया गया। कुल 135.650 किलोमीटर लम्बे एक एक्सप्रैस-वे का 52.330 किलोमीटर का खंड पहले ही जनता के लिए खोला जा चुका है।   
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »