19 Mar 2024, 11:58:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

भाजपा ने सुनिश्चित की देश की सुरक्षा : शाह

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 16 2018 6:37PM | Updated Date: Nov 16 2018 6:37PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

टीकमगढ़। भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने आज मध्यप्रदेश के बुंदेलखंड के सागर और टीकमगढ़ जिले में चुनाव प्रचार करते हुए कहा  कि पार्टी ने देश की सुरक्षा सुनिश्चित की है। उन्होंने सागर जिले में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस ने वोट बैंक के चक्कर मे देश की सुरक्षा पर ध्यान नहीं दिया। भाजपा ने वोट बैंक की चिंता न करते हुए सर्जिकल स्ट्राइक के माध्यम से घुसपैठियों को खदेड़ा। शाह ने कांग्रेस पर अप्रत्यक्ष तौर पर निशाना साधा।

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में शासन करने का अधिकार लोगों के दिलों पर राज करने वालों को है न कि राजा महाराजा को। कांग्रेस में एक परिवार में जन्म लेने वाला ही अध्यक्ष बनता है जबकि भाजपा में गरीब के घर पैदा होने वाला योग्यता के आधार पर आगे बढ़ सकता है। शाह ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश को बीमारू राज्य से निकाल कर विकसित राज्य बनाने का पुरूषार्थ किया है। टीकमगढ़ में अपने संबोधन में उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर प्रदेश को बीमारू बनाने का जिम्मेदार बताया। उन्होंने कहा कि जब से केन्द्र मे नरेन्द्र मोदी सरकार आई है, प्रदेश सशक्त राज्यों में आ गया है। इस दौरान उन्होंने टीकमगढ़ जिले की निवासी केन्द्रीय मंत्री उमा भारती की भी प्रशंसा की।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »