18 Apr 2024, 14:00:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

उबलता तेल फेंकने से छह झुलसे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 21 2018 4:11PM | Updated Date: Oct 21 2018 4:11PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

फिल्लौर। पंजाब के फिल्लौर में कल देर रात मछली बाजार में एक दुकान पर झगड़े के बाद एक युवक ने उबलता तेल कुछ लोगों पर फेंक दिया जिसमें छह लोग झुलसने से घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि राजकुमार, मोती, सुरजीत, सुनिल, प्रेम चांद और राज को फिल्लौर के सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया है। घायलों की हालत स्थिर बताई जाती है। आरोपी की शिनाख्त मनोज के रूप में हुई है जो मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा आरोपी की तलाश जारी है। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »