19 Apr 2024, 23:54:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Others

राजस्थान में 14 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 19 2018 10:25AM | Updated Date: Oct 19 2018 10:25AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बीकानेर। राजस्थान में  श्रीगंगानगर जिले के जैतसर थाना क्षेत्र में पुलिस ने वीजा शर्तों का उल्लंघन करके सीमा की तरफ जाते 14 पाकिस्तानी नागरिकों को गुरुवार को गिरफ्तार किया।

खुफिया सूत्रों ने बताया कि गिरफ्तार पाकिस्तानी नागरिक दो परिवार के लोग हैं। इनमें चार महिलाएं, आठ पुरुष और दो बच्चे हैं। ये लोग सुबह कालका रेलगाड़ी से सूरतगढ़ पहुंचे, जहां से वे पाकिस्तान से लगती अनूपगढ़ सीमा की ओर जा रहे थे कि सूरतगढ़ से ही खुफियाकर्मी उनके पीछे लग गए। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »