29 Mar 2024, 15:18:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

रामपाल को होगी फांसी या उम्रकैद - कोर्ट आज सुनाएगा फैसला, सुरक्षा कड़ी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 16 2018 10:44AM | Updated Date: Oct 16 2018 10:45AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। सतलोक आश्रम प्रकरण में दोषी करार दिए गए रामपाल को फांसी होगी या उम्रकैद, हिसार की विशेष अदालत आज फैसला सुनाएगी। 11 अक्टूबर को हत्या के दो मामलों में कोर्ट ने रामपाल को दोषी करार दिया था और इनमें से एक मामले में आज सजा सुनाई जाएगी और एक मामले में कल। इसको देखते हुए हिसार जिले में धारा 144 लगा दी गई है। साथ ही हिसार प्रशासन और पुलिस भी रामपाल के समर्थकों के आने की आशंका को लेकर मुस्तैद है।
 
रामपाल नवंबर 2014 से जेल में बंद है। इसके खिलाफ दो मामले छह लोगों की हत्या से जुड़े हैं। इस मामले में हिसार जिले के बरवाला शहर के समीप उसके सतलोक आश्रम में पुलिस व उसके समर्थकों के बीच हिंसक झड़प में छह लोग मारे गए थे। इससे पहले, हिसार अदालत ने अगस्त 2017 में रामपाल को लोगों को बंधक बनाने, गैरकानूनी ढंग से इकट्ठा होने, लोकसेवक के आदेश की अवहेलना करने के दो मामलों में बरी कर दिया था।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »