18 Apr 2024, 16:20:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

कॉलेज बस पर हमले से एक दर्जन छात्र घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 19 2018 8:19PM | Updated Date: Sep 19 2018 8:19PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर के बाहरी क्षेत्र सीतापुरा में कॉलेज से हॉस्टल जा रही एक बस पर अज्ञात बदमाशों द्वारा किए गए हमले से एक दर्जन छात्र घायल हो गए। हादसे में घायल हुये छात्रों को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया जहां दो छात्रों को छोड़ सभी को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। पुलिस के अनुसार सीपेड कॉलेज के प्रशासनिक अधिकारी पुरूषोतम ने मामला दर्ज कराया कि छात्रों को हॉस्टल छोड़ने जा रही कॉलेज बस पर अज्ञात बदमाशों ने हमला कर दिया। बदमाशों द्वारा किये गये पथराव और लाठियों के हमले से बस के शीशे टूट गये ओर एक दर्जन छात्रों को चोंटे आयी। घटना की जानकारी पर पुलिस और कॉलेज प्रशासन ने मौके पर पहुंच कर छात्रों को बस से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »