19 Apr 2024, 07:44:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

LOC के पास से हथियार और गोला बारूद का बड़ा जखीरा बरामद

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 16 2018 2:49PM | Updated Date: Aug 16 2018 2:50PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जम्‍मू। जम्मू एवं कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास शुरू किए गए खोज अभियान के दौरान जवानों ने हथियार और गोला बारूद का बड़ा जखीरा बरामद किया। आतंकवादियों द्वारा घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करने के दौरान बुधवार को एक जवान घायल हो गया था, जिसके एक बाद ही जम्मू-कश्मीर के झांझर इलाके में खोज (सर्च) अभियान शुरू किया गया।
 
सूत्रों ने कहा, 'सुरक्षाबलों ने एक बड़े वन क्षेत्र को घेर लिया। घने जंगल में कोई आतंकवादी छिपा न हो, यह सुनिश्चित करने के लिए खोज अभियान जारी है। बता दें कि इससे पहले जम्मू एवं कश्मीर के पुलवामा जिले में आतंकवादियों ने एक नागरिक को अगवा कर उसकी हत्या कर गई थी। पुलिस अधिकारी के मुताबिक, 'आतंकवादी रविवार रात को मुरान गांव के एक निवासी गुलजार अहमद के घर में घुस आए और उन्हें अगवा कर लिया।' पुलिस ने बताया कि बाद में उनका गोलियों से छलनी शव पास के खेतों से बरामद हुआ था।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »