नई दिल्ली। कांग्रेस ने हिमांशु व्यास को सचिव नियुक्त कर उन्हें इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के साथ संबद्ध किया है। संगठन प्रभारी महासचिव अशोक गहलोत ने आज यहां जारी एक विज्ञप्ति में बताया कि पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी ने श्री व्यास को सचिव नियुक्त किया है और उन्हें इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के साथ जोड़ा हैं। गांधी ने तवीश अलग को इंडियन ओवरसीज कांग्रेस का मीडिया समन्वयक बनाया है।