25 Apr 2024, 16:55:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

मधुबनी बना देश का दूसरा सर्वाधिक सुसज्जित एवं स्वच्छ स्टेशन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 21 2018 5:22PM | Updated Date: Jul 21 2018 5:22PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

समस्तीपुर। बिहार के मधुबनी रेलवे स्टेशन को सुसज्जित एवं स्वच्छता के लिए पूरे देश में दूसरा स्थान मिला है। वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक सह मीडिया प्रभारी बिरेन्द्र कुमार ने बताया कि  सुन्दरता एवं स्वच्छता  के मामले मे रेल मंत्रालय ने पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल के मधुबनी और दक्षिण रेल के मदुरई रेलवे स्टेशन को संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान के लिए चयनित किया है।

चयनित स्टेशनों को संयुक्त रुप से रेलवे बोर्ड द्वारा पांच लाख रूपये की पुरस्कार राशि प्रदान की गई है। कुमार ने कहा कि मधुबनी स्टेशन को मधुबनी पेंटिग जरिए सुसज्जित करने में योगदान देने वाले कलाकारों के बीच पुरस्कार राशि समान रूप वितरित की जायेगी। मधुबनी स्टेशन को पुरस्कृत किये जाने पर मंडल वाणिज्य प्रबंधक आशुतोष शरण, सहायक वाणिज्य प्रबंधक मोहम्मद फैजान अनवर, नरेन्द्र कुमार और पीआरपी सिंह ने खुशी जाहिर किया है।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »