26 Apr 2024, 00:56:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

राजस्थान : अलवर में गो तस्करी के आरोप में एक शख्स की पीट-पीटकर हत्या

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 21 2018 11:20AM | Updated Date: Jul 21 2018 11:20AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अलवर। राजस्थान के अलवर में गो तस्करी के आरोप में एक शख्स की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है। घटना रामगढ़ थाना क्षेत्र के लालवंडी गांव की है। मृतक का नाम अकबर खान है और वह हरियाणा के कोलगांव का रहने वाला बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक मृतक दो गाय को लेकर जा रहा था, इसी बीच किसी ने कहा दिया कि यह गाय की तस्करी कर रहा है। देखते ही देखते भीड़ एकत्रित हो गयी और अकबर की पिटाई प्रारंभ कर दी। इस पिटाई के कारण अकबर की मौत हो गई। 
 
पुलिस ने शव को शवगृह में रखवा दिया है। आपको बता दें कि बीते कुछ दिनों में देश के अलग-अलग हिस्सों से पीट-पीटकर हत्या करने के कई मामले सामने आए हैं। भीड़ द्धारा हत्या किए जाने के मामले पर हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने अपना फैसला भी सुनाया था। शीर्ष अदालत ने कहा था कि कोई भी अपने हाथ में कानून नहीं ले सकता है। देश में भीड़तंत्र की इजाजत नहीं दी जा सकती है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »