20 Apr 2024, 04:15:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

भाजपा सिर्फ सपा सरकार के विकास कार्यो का कर रही है उद्घाटन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 19 2018 8:13PM | Updated Date: Jul 19 2018 8:13PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लखनऊ। समाजवादी पार्टी ने आरोप लगाया है कि भारतीय जनता पाटी(भाजपा) सरकार राज्य में सिर्फ अखिलेश सरकार के दौरान हुये विकास कार्यो का उद्घाटन कर रही है। सपा के राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र चौधरी ने गुरूवार को यहां कहा कि भाजपा सरकार ने कोई नई योजना शुरू नहीं की है। सरकार केवल अखिलेश यादव सरकार के दौरान हुये विकास कार्यो का उद्घाटन कर रही है। उन्होंने कहा कि लखनऊ के दिलकुशा स्थित पिपराघाट पुल का उद्घाटन जनता ने ही कर दिया। 12 मीटर लम्बे पुल के निर्माण का कार्य सपा सरकार ने प्रारम्भ किया था।

राज्य में भाजपा सरकार के सत्ता में आने पर इसका काम रोक दिया गया था। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलायें, बुजुर्ग और नौजवान मौजूद थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में समाजवादी सरकार के पांच साल के कार्यकाल में अनेक विकास योजनाओं में अवरोध उत्पन्न करने का कार्य केन्द्र की भाजपा सरकार करती रहती थी। लखनऊ मेट्रो को अनापत्ति प्रमाण पत्र और गाजियाबाद में एलीवेटेड सड़क के संचालन में भी अडंगा लगाने का काम केन्द्र की भाजपा सरकार ने किया था। पिपराघाट पुल भी भाजपा की केन्द्र सरकार की वजह से ही लटका था। प्रदेश में अवस्थापना विकास की बेहतरी के लिये सपा सरकार ने महत्वपूर्ण कार्य किये थे। जिसे आज भी जनता याद कर रही है। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »