28 Mar 2024, 19:36:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

अवैध शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 19 2018 4:32PM | Updated Date: Jul 19 2018 4:32PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भागलपुर। बिहार में भागलपुर जिले के अमडंडा थाना क्षेत्र के गोकुलपुर संथाली गांव में अवैध रूप से संचालित एक मिनी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ कर दो लोगों को गिरफ्तार किया है। कहलगांव के अपर पुलिस अधीक्षक दिलनवाज अहमद ने आज यहां बताया कि गुप्त  सूचना पर पुलिस ने कल रात गोकुलपुर संथाली गांव स्थित एक झोपड़ी में चल रहे अवैध  मिनी शराब फैक्ट्री को पकड़ा और भारी मात्रा में तैयार महुआ शराब, जावा  महुआ समेत अन्य सामानों को जब्त किया है।

इस दौरान पांच  भट्ठी, करीब एक सौ टन जावा महुआ, 40 हजार रुपए और शराब बनाने के कई सामान भी बरामद किए गए हैं। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस सिलसिले में दो लोगों को मौके पर से गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में यह खुलासा  हुआ है कि उक्त झोपड़ी में काफी समय से अवैध तरीके से शराब बनाने का धंधा चल रहा था जहां से विभिन्न इलाकों में तैयार शराब भेजी जाती थी। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »