19 Apr 2024, 07:08:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

आधार शिविर से दो हजार श्रद्धालु पवित्र गुफा के लिए रवाना

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 19 2018 3:03PM | Updated Date: Jul 19 2018 3:03PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

श्रीनगर। दक्षिण कश्मीर स्थित पवित्र अमरनाथ गुफा के दर्शन के लिए बालताल और नूनवान पहलगाम आधार शिविरों से महिलाओं और साधुओं समेत दो हजार श्रद्धालुओं का जत्था गुरूवार सुबह रवाना हो गया। यह यात्रा 28 जून से शुरू हुई थी और 26 अगस्त तक चलेगी। और अब तक दो लाख से अधिक श्रद्धालु पवित्र गुफा के दर्शन कर चुके हैं। भगवती नगर ,जम्मू आधार शिविर से कश्मीर के लिए 2617 श्रद्धालु, जिनमें 1085 महिलाएं और 50 साधु शामिल है कड़ी सुरक्षा के बीच आज तड़के रवाना हुए। आधिकारिक सूत्रों ने यूनीवार्ता को बताया कि आसमान में बादल छाये रहने के बावजूद, पहलगाम और बालताल दोनों मार्गों पर यात्रा सुचारू रूप से जारी रही।

उन्होंने बताया कि 288 महिलओं समेत 800 श्रद्धालुओं आज सुबह पवित्र गुफा के लिए रवाना हुए। बम बम भोले और हर हर महादेव के नारे लगाते हुए 14 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर ये श्रद्धालु अमरनाथ गुफा तक पहुंचेंगे। उन्होंने बताया कि नुनवान पहलगाम आधार शिविर से 797 महिला और 100 संतों सहित 1900 श्रद्धालुओं का दल चंदनवाडी यात्रा के लिए रवाना। वहाँ रात को रूकने के बाद शुक्रवार सुबह ये  रवाना होंगे। पिछले 24 घंटों के दौरान 8000 से अधिक श्रद्धालुओं ने पवित्र शिवंिलग के दर्शन किए और 7351 यात्रियों ने बुधवार को पवित्र शिवंलिग के दर्शन किए।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »