20 Apr 2024, 11:50:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा : खाई में गिरी बस - 10 लोगों की मौत, कई घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 19 2018 11:09AM | Updated Date: Jul 19 2018 11:11AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। उत्तराखंड में आज सुबह ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर यात्रियों से भरी रोड़वेज की बस गहरी खाई में जा गिरी। जानकारी के अनुसार इस हादसे में 10 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए है। उत्तराखंड की रोड़वेज बस में करीब 25 लोग सवार थे। ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे के पास वह अनियंत्रित होकर 250 मीटर खाई में गिर गई।
 
यह हादसा सूर्यधार के पास हुआ है। मौके पर राहत एव बचाव कर्मी पहुंच चुके है। घायल लोगों को हेलिकॉप्टर के जरिए इलाज के लिए एम्स में पहुंचाया जा रहा है। राज्य सरकार ने हादसे में मारे गए लोगों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार की सहायता राशि का ऐलान किया है। 
 
बता दें, एक जुलाई को उत्तराखंड़ के पौड़ी-गढ़वाल के धूमाकोट इलाके में बड़ा हादसा हुआ है, जिसमें 48 लोगों की मौत हो गई थी। इस हादसे में यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई थी। बस में कुल 60 यात्री सवार थे, जिसमें से 48 लोगों की मौत की पुष्टि की गई थी और 12 लोग घायल बताए गए थे। मरने वालों में 22 पुरुष, 16 महिलाएं और 10 बच्चे शामिल थे।   
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »