24 Apr 2024, 10:49:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

पटना में मंदिर से आठ अष्टधातु की मूर्ति चोरी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 22 2018 5:30PM | Updated Date: May 22 2018 5:30PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बाढ़। बिहार की राजधानी पटना से करीब पचास किलोमीटर दूर बाढ़ थाना क्षेत्र के जलगोंविद गांव के एक मठ से आज तड़के अज्ञात चोरों ने अष्टधातु निर्मित आठ मूर्तियों की चोरी कर ली। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि जलगोंविद मठ स्थित रामजानकी मंदिर से अज्ञात चोरों ने आठ मूर्तियों की चोरी कर ली है। घटना की जानकारी सुबह मंदिर के पुजारी को तब हुई जब उन्होंने पूजा-अर्चना के लिए मुख्य दरवाजा खोला। पुजारी ने तत्काल इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू कर दी है। चोरी गई मूर्तियों की कीमत कई लाख रुपए बताई जाती है। इस बीच, घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय ग्रामीण आक्रोशित हो गये तथा गांव के समीप राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 31 को करीब एक घंटे तक जाम कर दिया। बाद में मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने ग्रामीणों को समुचित कार्रवाई का आश्वासन दिया जिसके बाद उन्होंने जाम खत्म कर दिया।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »