20 Apr 2024, 13:39:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

आपसी विवाद में चाकूबाजी, दो की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 22 2018 5:24PM | Updated Date: May 22 2018 5:24PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

हाजीपुर। बिहार में वैशाली जिले के लालगंज थाना क्षेत्र के सिरसा विरन गांव में दो पक्षों के बीच चाकूबाजी में दो लोगों की मौत हो गई तथा एक अन्य घायल हो गया। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि लालगंज थाना क्षेत्र के सिरसा विरन गांव में किसी बात को लेकर सोमवार रात दो पक्षों के बीच आपसी विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद काफी बढ़ गया और दोनों पक्ष के लोगों ने एक-दूसरे पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां अत्यधिक रूप से गंभीर जीतन सहनी (20 वर्ष) को बेहतर इलाज के लिए पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल रेफर कर दिया। इलाज के दौरान सुबह जीतन की मौत हो गई। सूत्रों ने बताया कि हाजीपुर सदर अस्पताल में इलाजरत चालीस वर्षीय बाबू सहनी की भी देर रात मौत हो गयी। एक अन्य घायल श्रवण कुमार का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। इस सिलसिले में संबंधित थाना में एक प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »