29 Mar 2024, 06:52:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

जौनपुर। सरावां में शहीद लाल बहादुर गुप्त स्मारक पर मंगलवार को हिन्दुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिकन आर्मी एवं लक्ष्मी बाई ब्रिगेड के कार्यकर्ताओं ने मोमबत्ती एवं अगरबत्ती जला कर महान समाज सुधारक राजा राम मोहन राय का 246 वां जन्मदिन मनाया। शहीद स्मारक पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए लक्ष्मीबाई ब्रिगेड की अध्यक्ष मंजीत कौर ने कहा कि समाज सुधारक राय का जन्म बंगाल के राधानगर गाँव में 22 मई 1772 को एक रूढ़ीवादी ब्राह्मण परिवार में हुआ था। उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षा पूरा करने के बाद वे समाज सेवा का कार्य करने लगे। आधुनिक भारत के निर्माता कहे जाने वाले राजा राम मोहन राय ने महिलाओं के अधिकारों के लिए संघर्ष किया। उन्होंने कहा कि राय सती प्रथा के खिलाफ थे, इसलिए उन्होंने सती प्रथा जैसी कुरीति के उन्मूलन एवं विधवा पुनर्विवाह का मार्ग प्रशस्त किया था। राय मूर्ति पूजा, कट्टरपंथी, धार्मिक कर्मकांडों, धर्मान्धता और अंधविश्वास के खिलाफ थे। उन्होंने कहा कि राय ने 19 वीं सदी में सामाजिक सुधार किया था, 20 वीं सदी में उसकी गति धीमी पड़ गई, सुधारक का कार्य करते हुये राय 27 सितम्बर 1833 को इस संसार को छोड़ कर हमेशा के लिए चले गए।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »