20 Apr 2024, 15:12:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

जोधपुर में गिरी बहुमंजिला इमारत- कई लोग अंदर दबे, 4 लोगों को जिंदा निकाला

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 22 2018 4:31PM | Updated Date: May 22 2018 4:33PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जोधपुर। सरदारपुरा में एक पुरानी बहुमंजिला इमारत भरभराकर गिर पड़ी। हादसे में 8-10 लोगों के दबे होने की आशंका है। रेस्क्यू ऑपरेशन फिलहाल जारी है। बचाव दल के कर्मचारियों ने चार लोगों को जिंदा बाहर निकाल लिया है। लेकिन अभी भी दो लोग और अंदर फंसे हुए हैं। इमारत 100 से 150 साल पुरानी बताई जा रही है। सूत्रों का कहना है कि इतनी पुरानी इमारत होने के बाद मना करने पर भी मालिक द्वारा नींव खोदी गई जिसके बाद ये इमारत गिर गई। 
 
अभी किसी जनहानि की सूचना नहीं है। मौके पर बचाव राहत कार्य चल रहा है। एक युवक को सुरक्षित निकाल लिया गया है। एसडीआरएफ की टीम और सरदारपुरा पुलिस मौके पर बचाव कार्य में जुटी हुई है। जिस जगह यह हादसा हुआ, वह सरदारपुरा बी रोड की क्षेत्र है। यह इमारत काफी पुरानी जर्जर अवस्था में थी और तीन मंजिला थी। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने हादसे की जानकारी ली है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »