20 Apr 2024, 06:49:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

झारखंड में ट्रक और जीप की टक्कर में चार की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 20 2018 6:51PM | Updated Date: Apr 20 2018 6:51PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रामगढ़। झारखंड में रामगढ़ जिले के पतरातु थाना क्षेत्र के तालाताड़ के समीप सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गयी तथा चार अन्य घायल हो गए। पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि तालाताड़ के समीप ट्रक और जीप के बीच आमने सामने की टक्कर में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी तथा चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके पर से फरार हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को निकटवर्ती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों ने बताया कि मृतकों में सोनू देवी (35), उसके पति सुनील महली (38) और उनकी 18 माह की बच्ची तान्या के अलावा जीप का चालक शामिल है। सभी लोग जीप पर सवार होकर तिपला से पिथौरा जा रहे थे तभी तालाताड़ के निकट यह हादसा हो गया।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »