29 Mar 2024, 20:50:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

2020 तक एक करोड़ युवा बनेंगे हुनरमंद- नीतीश

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 20 2018 4:51PM | Updated Date: Apr 20 2018 4:51PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि उनकी सरकार ने साल 2020 तक राज्य के एक करोड़ युवाओं को हुनरमंद बनाने का लक्ष्य रखा है। कुमार ने राजधानी पटना के वेटनरी कॉलेज ग्राउंड में राज्य स्तरीय कौशल प्रतियोगिता कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार ने कौशल विकास के लिए कई स्तर काम शुरू किया है। इसके लिए तंत्र को काफी विकसित किया गया है। शिक्षा विभाग के द्वारा अल्पसंख्यक महिलाओं के लिए 'हुनर' कार्यक्रम चलाया गया जिसकी सफलता के बाद समाज के अन्य वर्गों की महिलाओं के लिए भी इसका विस्तार किया गया। केंद्र की तत्कालीन सरकार ने हुनर कार्यक्रम को सराहा और इसे अपनाया।

उन्होंने कहा कि कौशल विकास मिशन के तहत एक करोड़ युवाओं को पांच वर्षो में हुनरमंद बनाने का लक्ष्य दिया गया था। शुरुआती तीन वर्षों में काफी कठिनाईयां रहीं और अब वर्ष 2020 तक इस लक्ष्य को प्राप्त करना है। कुमार ने कहा कि बिहार में युवाओं की आबादी सबसे अधिक है, उन्हें दक्ष बनाकर रोजगारपरक बनाया जा सकता है। इन युवाओं का उपयोग देश के अंदर अन्य राज्यों एवं विदेशों में हो सकता है। आज देश के विकसित राज्यों एवं विदेशों में दक्ष युवाओं की मांग है। बिहार के युवा अपने को हुनरमंद बनाकर अपनी उपयोगिता साबित कर सकते हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »