28 Mar 2024, 21:27:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

सिद्धार्थ नगर। उत्तर प्रदेश में सिद्धार्थनगर पुलिस ने तीन शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से चोरी की 12 बाइक बरामद की हैं। 
पुलिस ने स्वाट टीम की मदद से बीती रात अकबर अली, अब्दुल्लाह और शकील चौधरी को दो चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया और उसके बाद अकबर अली की निशानदेही पर डुमरियागंज स्थित उसके गैराज से चोरी की 10 मोटरसाइकिल और बरामद कीं। पुलिस ने बताया कि ये लोग वाहनों को चुराने के बाद पड़ोसी देश नेपाल में ले जाकर बेचते थे। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार तीनों वाहन चोर डुमरिया गंज क्षेत्र निवासी हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »