26 Apr 2024, 01:33:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Uttar Pradesh

आरटीओ बनकर हाईवे पर करते थे वसूली अब पहुंचे सलाखों के पीछे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 20 2018 1:41PM | Updated Date: Mar 20 2018 1:41PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद के इंदिरापुरम इलाके से पुलिस ने दो ऐसे शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है जो फर्जी आरटीओ बनकर हाईवे पर अवैध वसूली कर रहे थे। पुलिस ने इनके पास से एक बलेरो कार व अन्य सामान बरामद किये हैं।
बीती रात थाना इंदिरापुरम पुलिस को एक ट्रक चालक ने दो संदिग्धों द्वारा आरटीओ अधिकारी बनकर हाईवे पर अवैध वसूली किए जाने की सूचना दी थी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। यहां इंदिरापुरम इलाके में सीआईएसएफ मार्ग पर दिल्ली पब्लिक स्कूल के नजदीक सड़क पर एक बिना नंबर की बलेरो गाड़ी में सवार लोग ट्रकों को रुकवाकर जांच करते दिखाई दिए। उनकी गाड़ी पर उत्तर प्रदेश सरकार लिखा हुआ था। पुलिस ने जब उनसे पूछताछ की तो वह परिवहन विभाग से संबंधित कोई भी जानकारी नहीं दे पाए। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने फर्जी एआरटीओ होने की बात स्वीकार करते हुए बताया कि वह लोग पिछले कई महीने से वसूली कर रहे हैं। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए आरोपियों की पहचान अनिल पुत्र राजकुमार तथा महेश पुत्र काशीराम के रूप में हुई है। 
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से फर्जी चालान बुक, दस्तावेज और बलेरो कार बरामद की है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »