29 Mar 2024, 19:35:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Others

PM पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, अब भ्रष्टाचारियों की बात नहीं करते मोदी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 12 2017 2:03PM | Updated Date: Dec 12 2017 2:07PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अहमदाबाद। गुजरात विधानसभा चुनवा प्रचार के अंतिम दिन अहमदाबाद में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बड़ा हमला बोला है। यहां आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल ने कहा कि, अब भ्रष्टाचारियों की बात नहीं करते पीएम मोदी। 

राहुल ने कहा, मोदी ने अब भ्रष्टाचार शब्द का इस्तेमाल करना बंद कर दिया है। जयशाह, रफेल मामले पर नहीं बोले मोदी जी। पीएम मोदी अब भ्रष्टाचारियों की बात नहीं करते, अब सिर्फ अपनी की बात करते हैं। उन्होंने कहा, मोदी जी का विकास एकतरफा है। 
 
गुजरात में कांग्रेस की लहर है, जबरदस्त नतीजे आएंगे और हमें जीत का पूरा भरोसा है। वहीं हार के डर से घबरा गई है बीजेपी। राहुल ने आगे कहा, गुजरात ने मुझे गले लगाया, बहुत प्यार दिया। मैं इसे जिंदगीभर नहीं भूलूंगा।  
 
मंदिर जान को लेकर पूछे गए सवाल पर राहुल ने कहा, मैंने हर मंदिर में गुजरात का सुनहरा भविष्य मांगा है। गुजरात चुनाव से पहले भी मंदिर जाता रहा हूं, मंदिर जाकर मुझे अच्छा लगता है। मैं गुजरात में ही नहीं उत्तराखंड के मंदिरों में भी गया हूं।
 
पाटिदार आरक्षण पर कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, आरक्षण पर कांग्रेस विधानसभा में बिल लाएगी। संविधान के तहत हमने आरक्षण देने का दावा किया है। चुनाव जीतने पर आरक्षण के लिए आयोग का गठन किया जाएगा। संविधान के तहत देंगे आरक्षण का लाभ।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »