18 Apr 2024, 17:54:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Others

पूर्व पति का खुलासा: राम रहीम और हनी को संबंध बनाते देखा था

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 22 2017 4:52PM | Updated Date: Sep 22 2017 4:52PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

चंडीगढ़। हनीप्रीत के पूर्व पति विश्वास गुप्ता ने प्रेस कांफ्रेंस करके राम रहीम और हनीप्रीत के रिश्तों को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि उनकी पत्नी हनीप्रीत और डेरा प्रमुख बीच अवैध संबंध थे और मैंने राम रहीम और हनीप्रीत को संबंध बनाते देखा था।राम रहीम और हनीप्रीत के रिश्तें को लेकर खुलासा करते हुए विश्वास गुप्ता रो पड़े। 

विश्वास गुप्ता ने राम रहीम और हनीप्रीत की काली दुनिया को सबसे क़रीब से देखा है। विश्वास का कहना है कि राम रहीम ही ने हनीप्रीत से उसकी शादी करवाई थी। और उसी राम रहीम की वजह से उसे हनीप्रीत से तलाक लेना पड़ा था। राम रहीम ने अपनी ताकत का इस्तेमाल कर उसे लगातार प्रताडित किया।

विश्वास ने बताया कि वह भले ही उनकी शादी राम रहीम ने कराई थी लेकिन वह गुरमीत के लिए महज एक टट्टू था। उसका इस्तेमाल किया गया। विश्वास ने बताया कि उसे फर्जी मामले में फंसा कर जेल भिजवाया गया। जेल में उस पर हमला किया गया। विश्वास के मुताबिक पुलिस में भी राम रहीम के बहुत से लोग हैं।

विश्वास ने मीडिया के सामने बताया कि सिरसा के डेरे में गुरमीत राम रहीम ने बिग बॉस के घर जैसा आलीशान घर बनवा रखा था। सुरक्षा के मद्देनज़र चारों तरफ सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, यहां तक की वॉशरूम में भी सीसीटीवी कैमरा लगे हुए थे।

राम रहीम ने विश्वास के खिलाफ एक दहेज, एक मानहानि और दो चैक बाउंस समेत पांच मुकदमें कराए। यही नहीं उसने विश्वास गुप्ता के पिता के खिलाफ भी दो मुकदमें करा दिए गए। जब कोई रास्ता नहीं बचा तो विश्वास के परिवार ने समझौते के लिए डेरे से संपर्क किया।

डेरे ने समझौते के तहत राम रहीम और हनीप्रीत के रिश्ते का आरोप वापस लेने की बात कही। फिर विश्वास के परिवार ने संगत के सामने डेरा और राम रहीम से माफी मांगी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »