26 Apr 2024, 03:59:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Others

बेंगलुरु में अगवा किए गए इनकम टैक्स अफसर के बेटे का शव मिला

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 22 2017 2:18PM | Updated Date: Sep 22 2017 2:18PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बेंगलुरु। बेंगलुरु में अगवा किए गए 19 साल के कॉलेज स्टूडेंट शरत का शव शुक्रवार को एक झील के पास बरामद किया गया। कुछ दिन पहले ही एक वीडियो में उसने अपने माता-पिता को अपहरणकर्ताओं को 50 लाख रुपए देने को कहा था। इस मामले में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अपराधियों ने पुलिस को उस जगह के बारे में जानकारी दी, जहां उन्होंने छात्र के शव को गाड़ दिया था। शरत के पिता निरंजन कुमार इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के सीनियर अफसर हैं।

पिछले हफ्ते वह अपनी नई बाइक पर घूमने निकला था। दरअसल वह अपने दोस्तों को अपनी नई बाइक दिखाना चाहता था। रास्ते में ही उसे अगवा कर लिया गया। दो दिन बाद उसके माता-पिता को एक व्हाट्सऐप वीडियो मिला, जिसमें अपहर्ताओं ने अपनी मांगें रखी थीं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »