23 Apr 2024, 18:36:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

‘वंडर’ एप की खुबियों से रू-ब-रू हुए चिकित्सक एवं स्वास्थ्यकर्मी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 19 2020 12:19AM | Updated Date: Feb 19 2020 12:19AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

दरभंगा। बिहार के दरभंगा जिले में मातृत्व एवं शिशु मृत्यु दर को नियंत्रित करने के उद्देश्य से लांच किये गये ‘वंडर’ एप की खुबियों से विशेष प्रशिक्षण के दौरान चिकित्सक एवं स्वास्थ्यकर्मी भी परिचित हुए। जिले में मातृत्व एवं शिशु मृत्यु दर को नियंत्रित करने के उद्देश्य से सभी स्वास्थ्य केन्द्रों में लांच किये गये वंडर एप के बारे में चिकित्सकों एवं पारा स्टाफ्स को प्रशिक्षण दिया गया। जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम. ने प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वंडर एप के विशिष्टियों पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि मातृत्व एवं नवजात शिशु के मृत्यु दर को नियंत्रित करने में यह एप बहुत कारगर सिद्ध हो रहा है। इसमें गर्भवती महिलाओं का निबंधन एवं उनका मेडिकल हिस्ट्री सही-सही अपलोड किया जाना चाहिए।

त्यागराजन ने बताया कि गर्भवती महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान किसी भी प्रकार की कम्पलीकेशन उत्पन्न होने पर वंडर एप में एलर्ट जारी हो जाता है। जिसका मैसेज इस सिस्टम से जुड़े सभी चिकित्सकों/पारा मेडिकल स्टाफ को तुरंत मिल जाता है और उक्त मरीज की तुरंत चिकित्सा शुरू की जाती है।उल्लेखनीय है कि त्यागराजन ने ‘वंडर’ मोबाईल एप को कुछ माह पूर्व लांच किया था। इस एप के लॉचिंग के बाद से जिले के स्वास्थ्य सेवा में निरंतर सुधार हुआ है। अक्टूबर में दरभंगा जिला स्वास्थ्य समिति बिहार में 25वें स्थान पर था जो पिछले माह 14 स्थान की लंबी छलांग लगाकर 11वें स्थान पर काबिज हो गया। ‘वंडर’ एप के माध्यम से नवोन्मेषी प्रयोग करने वाले जिलाधिकारी (डीएम) डॉ. त्यागराजन एस.एम को स्कॉच ऑर्डर ऑफ मेरिट अवार्ड से सम्मानित किया गया है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »