25 Apr 2024, 00:18:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

राजस्थान के सीकर में न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 17 2020 12:55AM | Updated Date: Feb 17 2020 12:55AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पुणे। राजस्थान के सीकर में  सबसे कम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है और अरुणाचल प्रदेश, उत्तराखंड, सौराष्ट्र, कच्छ, केरल, असम, मेघालय, हिमाचल प्रदेश, गुजरात क्षेत्र, मध्य महाराष्ट्र, तमिलनाडु तथा उत्तरी आंतरिक कर्नाटक के कुछ हिस्सों में रात का तापमान सामान्य से अधिक रहा। मौसम विभाग के अनुसार असम, मेघालय, हिमाचल प्रदेश और मध्य महाराष्ट्र के बाकी हिस्सों में रात का तापमान सामान्य से काफी ऊपर रहा। झारखंड, बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिमी राजस्थान, विदर्भ, छत्तीसगढ़, तमिलनाडु, आंतरिक कर्नाटक, ओडिशा, हरियाणा, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश और तेलंगाना के कुछ हिस्सों में रात का तापमान सामान्य से नीचे रहा। रायलसीमा, पश्चिम बंगाल के गंगा के तटवर्ती क्षेत्रों के कुछ हिस्सों, ओडिशा, हरियाणा, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश और तेलंगाना के शेष हिस्सों में रात का तापमान सामान्य से काफी नीचे रहा।  सबसे कम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस पूर्वी राजस्थान के सीकर में दर्ज किया गया।
 
रविवार को 0830 बजे उत्तर प्रदेश, बिहार, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के दूरदराज के क्षेत्रों में मध्यम स्तर का कुहासा छाया रहा। बरेली, पूर्णिया, पेट जोरहाट और अगरतला में 200 मीटर की दृश्यता रही। ओडिशा के दूरदराज के क्षेत्रों में घना कोहरा छाया रहने का अनुमान है। अरुणाचल प्रदेश और तटीय आंध्र प्रदेश के दूरदराज के स्थानों पर बारिश हुई है। असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, झारखंड, बिहार, गुजरात, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, तेलंगाना, रायलसीमा, तमिलनाडु, कर्नाटक और केरल में मुख्य रूप से मौसम शुष्क रहा। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »