28 Mar 2024, 15:56:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

सेवानिवृत पुलिसकर्मी को गोली मार लाखों की डकैती

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 24 2020 12:07PM | Updated Date: Jan 24 2020 12:07PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सुपौल। बिहार में सुपौल जिले के पिपरा थाना क्षेत्र के बेलही गांव में डकैतों ने एक सेवा निवृत सहायक अवर निरीक्षक को गोली मारकर घायल कर दिया और करीब दो लाख रुपये मूल्य की सम्पति लूट ली। पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि करीब 10 की संख्या में अपराधियों ने कल देर रात सेवा निवृत सहायक अवर निरीक्षक समल कुमार झा के घर पर धावा बोला और हथियार के बल पर परिवार के सदस्यों को कब्जे में ले लिया।
 
विरोध करने पर अपराधियों ने झा को गोली मारकर घायल कर दिया और दो लाख रूपये की संपत्ति लूटकर फरार हो गये। सूत्रों ने बताया कि घायल सेवानिवृत पुलिसकर्मी को पिपरा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें सुपौल सदर सदर अस्पताल भेजा गया है। हालांकि उनके परिजनों ने उन्हें   निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।  पुलिस मामले की जांच कर रही है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »