26 Apr 2024, 04:03:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

झारखंड में फिर बारिश के आसार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 18 2020 2:49PM | Updated Date: Jan 18 2020 2:56PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रांची। पश्चिम विक्षोभ के एक बार फिर सक्रिय होने से झारखंड में आज से अगले तीन दिनों तक बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र, रांची के वैज्ञानिक एवं निदेशक डॉ. एस. डी. कोटाल ने आज यहां बताया कि शनिवार दोपहर के बाद से राज्य के सभी 24 जिलों में बादल छाए रहेंगे और गरज के साथ छीटें पड़ने की संभावना है। इसके बाद अगले तीन दिन 19 जनवरी से 21 जनवरी तक गरज के साथ बारिश और कहीं-कहीं वज्रपात होने का भी अनुमान है।

डॉ. कोटाल ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण 18 जनवरी और 19 जनवरी को राज्य में येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। इन दो दिनों में राज्य में वज्रपात हो सकती है। येलो अलर्ट के दौरान सभी जिला प्रशासन को उत्पन्न परिस्थिति की निगरानी करने की सलाह दी जाती है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »