29 Mar 2024, 20:42:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

असम में स्थिति सामान्य, सीएए के खिलाफ प्रदर्शन जारी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 15 2019 4:48PM | Updated Date: Dec 15 2019 4:48PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

गुवाहाटी। नागरिकता (संशोधन) कानून (सीएए) के विरोध असम में हिंसा के बाद अब यहां हालात धीरे-धीरे सामान्य हो रहे हैं और गुवाहाटी और डिब्रूगढ़ सहित अन्य सभी जगह कर्फ्यू में ढील दी गयी है लेकिन इंटरनेट सेवा अभी भी ठप है। गत 12 दिसंबर को हुए प्रदर्शन के दौरान गुवाहाटी में पुलिस की गोलीबारी में घायल दो लोगों की आज मौत हो गयी और हिंसा में मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर चार हो गया। इस बीच हवाई, रेल और बस सेवा अभी भी प्रभावित है।
 
राज्य में हालांकि सीएए के खिलाफ प्रदर्शन अभी भी जारी है। यहां विद्यार्थी, युवा और कलाकार शांतिपूर्ण तरीके से इसका विरोध कर रहे हैं। गुवाहाटी में सुबह 0900 बजे से शाम 1800 बजे तक कर्फ्यू में ढील दी गयी है और इस दौरान कलाकार बिरादरी में शांति के लिए एक कार्यक्रम आयोजित किया था जिसमें सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। प्रसिद्ध कलाकार जुबिन गर्ग के नेतृत्व में एक कार्यक्रम का आयोजन हुआ उसमें विभिन्न तरीके के राष्ट्रभक्ति के गीत गाए गए और भाषण दिए।
 
इस कार्यक्रम में असम विद्यार्थी संघ (एएएसयू), असम जातियतबादी युवा छात्र परिषद (एजेवाईसीपी) के नेता और अन्य लोगों ने शिरकत की। वामपंथी पार्टियों ने शहर के लखीधर बरुआ सदन में सीएए के विरोध में धरना दिया। जोरहाट में भी लोगों ने गाने गाकर इसके विरोध में प्रदर्शन किया। गुवाहाटी और डिब्रूगढ़ के अलावा तेजपुर और धेकियाजुली में भी कुछ घंटों के लिए कर्फ्यू में ढील दी गयी। गोलाघाट और चारादेओ में रात में कर्फ्यू रहा।
 
सेना लगातार स्थानीय प्रशासन की मदद कर रही है जबकि पुलिस और केंद्रीय अर्द्धसैनिक बल के जवान कानून व्यवस्था पर नजर रखे हुए हैं। राज्य में पिछले 24 घंटों में कहीं भी हिंसा की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। गुवाहाटी हवाई अड्डे पर हालांकि हवाई सेवा प्रभावित हुई है जिसके कारण पारो, दिल्ली, कोलकाता और अगरतला की उड़ानें रद्द करनी पड़ी है। यहां लोकल ट्रेन को भी रद्द करना पड़ा है। लंबी दूरी की ट्रेन सेवा को बहाल करने की कोशिशें जारी है। आज डिब्रूगढ़-नयी दिल्ली ब्रह्मपुत्र मेल अपने निर्धारित समय पर छूटी तथा डिब्रूगढ़-नयी दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस को कल समय पर रवाना किया जा सकता है। गत 11 दिसंबर से ठप इंटरनेट सेवा को भी कल से बहाल किया जा सकता है।      
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »