29 Mar 2024, 02:05:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

भाजपा अपने वादे करती है पूरी : राजनाथ सिंह

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 15 2019 1:30AM | Updated Date: Dec 15 2019 1:30AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

झारखंड। रक्षा मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह ने आज कहा कि भाजपा ने आज तक जो भी वादे किए है वह पूरे भी किए गए हैं और इस बार झारखंड में पुन: पार्टी की सरकार बनते ही गरीबी रेखा से नीचे (बीपीएल) जीवनयापन कर रहे परिवार के एक सदस्य को नौकरी दी जाएगी। सिंह ने यहां चंदनक्यारी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी अमर बाउरी के पक्ष में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा ने आज तक जो भी वादे किए है वह पूरे भी किए गए हैं।
 
उन्होंने कहा कि इन्हीं वादों के तहत इस बार झारखंड में पुन: पार्टी की सरकार बनते ही गरीबी रेखा से नीचे (बीपीएल) गुजर-बसर कर रहे परिवार के एक सदस्य को नौकरी दी जाएगी। भाजपा नेता ने कहा कि पार्टी ने अपने संकल्प पत्र में जो भी लिखा है वो सब एक-एक कर के पूरा कर रही है। केंद्र और राज्य सरकार प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गरीबों को दो कमरे का मकान बना कर दे रही रही है। उन्होंने कहा कि सरकार आयुष्मान भारत योजना के तहत पांच लाख रुपये तक की मुफ्त स्वास्थ्य बीमा, किसानों को उन्नत खेती के लिए पैसे, रसोई गैस का कनेक्शन, बिजली, शुद्ध पानी भी उपलब्ध करा रही है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »