26 Apr 2024, 02:01:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

सरकार की नीतियों के विरोध में सपा देगी धरना

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 15 2019 1:11AM | Updated Date: Dec 15 2019 1:11AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लखनऊ। नागरिकता संशोधन विधेयक, बेकारी, मंहगाई, महिलाओं पर अत्याचार और किसानो की बदहाली समेत तमाम मुद्दों को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) 19 दिसम्बर को उत्तर प्रदेश में मण्डल आयुक्तों के कार्यालय पर धरना देगी। पार्टी प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने शनिवार को कहा कि भाजपा सरकार ने नागरिकता बिल लाकर देश और समाज को बांटने की साजिश की है। इस बिल से समाज के बड़े वर्ग में तनाव और आक्रोश व्याप्त हो गया है।
 
यह केन्द्र सरकार की बहकाने की राजनीति का हिस्सा है ताकि जनता का ध्यान मूल मुद्दों और आर्थिक मंदी से भटकाया जा सके। उन्होने कहा कि गन्ना, धान, आलू किसान संकट में है। गन्ना किसानों को पर्ची नहीं दी जा रही है जिसके कारण गन्ना माफिया किसानों को गन्ना 225 से 250 रूपये प्रति कुंतल बेचने पर मजबूर कर रहे है। प्रशासन की मिली भगत से गन्ना माफिया गन्ना केन्द्रों पर गन्ना उतराई शुल्क जबरन वसूल कर रहे हैं। किसानों का पिछले वर्षों का लगभग 5000 करोड़ रूपया गन्ना मूल्य अभी तक गन्ना मिल मालिकों द्वारा भुगतान नहीं किया गया है।
 
चौधरी ने कहा कि रकार की गलत आर्थिक नीतियों के चलते कई व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद हो गए हैं। हजारों नौजवान बेरोजगार हो गए है। मंहगाई की मार से जनसामान्य त्रस्त है। खाद्यान्न, ईधन, परिवहन सबके दाम आसमान छू रहे हैं। जनता की जिंदगी दूभर हो चली है। महिलाओं-बच्चियों के साथ यौन उत्पीड़न की घटनाएं बढ़ रही है। अपराधों पर नियंत्रण में राज्य सरकार पूर्णतया विफल रही है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »