19 Apr 2024, 11:12:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

मुख्यमंत्री खिलाड़यिों का अभ्यास देखने पहुंचे स्टेडियम, किया पुरस्कृत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 15 2019 1:09AM | Updated Date: Dec 15 2019 1:09AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

गुरूग्राम। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने आज यहां नेहरु स्टेडियम पहुंचे और वहां खिलाड़यिों का अभ्यास देखा और इस दौरान उन्होंने अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़यिों को नकद ईनाम देकर पुरस्कृत भी किया। खट्टर ने इस अवसर पर कहा कि राज्य सरकार खेल और खिलाड़यिों पर विशेष ध्यान दे रही है। प्रदेश में अंतरराष्ट्रीय स्तर के अधिकाधिक खिलाड़ी तैयार करने के लिए सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
 
उन्होंने यहां सर्वप्रथम कनिका का जिमनास्ट का अभ्यास देखा तथा छोटी उम्र में उसकी खेल प्रतिभा की सराहना करते उसे 5100 रुपए इनाम स्वरूप देने की घोषणा की। उन्होंने इसके बाद बांक्सिंग रिंग में लड़के और लड़कियों का अभ्यास देखा। उन्होंने रिदमिक जिमनास्ट खिलाड़ी लाइफ अधलखा की विभिन्न खेल गतिविधियां देखीं तथा उसके प्रदर्शन की सराहना की। इसी तरह ताईक्वांडो बच्चों ने भी मुख्यमंत्री के सामने अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर जिला खेल अधिकारी राज यादव से स्टेडियम में स्थित सभी खेल मैदानों की स्थिति की रिपोर्ट भी ली और कहा कि हॉकी स्टेडियम में एस्ट्रोटफ बिछाने का कार्य जल्द शुरू हो जाएगा।
 
मुख्यमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय रिदमिक जिमनास्ट कुमारी लाइफ अधलखा, कुमारी विदुशी वार्षणे और कुमारी वैदेही, हैंडबॉल खिलाड़ी महेंद्र, कोर्फबॉल खिलाड़ी सिद्धार्थ हुड्डा और शगुन हुड्डा, पैरा टेबल टैनिस खिलाड़ी जगन्नाथ मुखर्जी, ताईक्वांडो खिलाड़ी गीता यादव, बालीबाल खिलाड़ी विनोद खटकड़ को 2100-2100 रुपए की राशि इनाम स्वरूप भेंट की। इसी प्रकार उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर पदक विजेता खिलाड़यिों को 1100-1100 रुपए के ईनामी राशि भेंट कर उन्हें सम्मानित किया, जिनमें सुनील कुमार, पंकज, विजेंद्र खटाना, योगेंद्र सिंह, हिमांशु, कुमारी अनामिका, तन्नू, आरती, पायल, मनीषा, सपना यादव, अनुज कुमार, शिवा यादव, रविदास, रिया मिश्रा, आशीष, नीरज, ओजीती, पारस सिंह, मुकुल, आयुष दास, प्रवीण कुमार, मुकेश, संचित, अंकुश, अभिषेक, सावन, अंकुश, कुमारी सिमरन, रेखा, कनिका, स्रेहा, माही, नासू और  कुमारी सिया शामिल हैं। इसके अलावा उन्होंने कुछ अन्य खिलाड़यिों को 500-500 रुपए की राशि से भी सम्मानित किया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »