25 Apr 2024, 16:57:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

फारुक अब्दुल्ला की हिरासत तीन महीने बढ़ी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 15 2019 1:05AM | Updated Date: Dec 15 2019 1:05AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारुक अब्दुल्ला की जन सुरक्षा कानून के तहत हिरासत तीन महीने बढ़ा दी गयी है। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। अब्दुल्ला के अलावा दो अन्य पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती तथा अन्य पूर्व मंत्री गत पांच अगस्त से कश्मीर से संविधान के अनुच्छेद 370 और 35ए हटने के बाद से हिरासत में हैं। श्रीनगर से लोकसभा सांसद अब्दुल्ला पीएसए के तहत हिरासत में हैं। उनके गुपकर घर को जेल में तब्दील किया गया है। आधिकारिक सूत्रों ने यूनीवार्ता को बताया कि अब्दुल्ला की हिरासत तीन महीने बढ़ा दी गयी है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »