28 Mar 2024, 15:39:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

स्मार्ट विलेज मुहिम मोबाइल ऐप लाँच

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 12 2019 12:10AM | Updated Date: Dec 12 2019 12:10AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

चंडीगढ़। स्मार्ट विलेज कैम्पेन के तहत विकास कार्यों में पारदर्शिता लाने और लोगों की राय जानने के लिए ग्रामीण विकास और पंचायत मंत्री तृप्त राजिन्दर सिंह बाजवा ने आज यहाँ स्मार्ट विलेज मुहिम मोबाइल ऐप्लीकेशन लाँच की ।  इस ऐप में एक सिटीजन इंटरफेस है जो किसी भी नागरिक को राज्यभर में मुहिम अधीन प्रोजेक्टों की स्थिति की जांच करने की सुविधा देता है। एप अंग्रेजी और पंजाबी दोनों भाषाओं में गूगल प्ले स्टोर और एप्पल आईओएस स्टोर पर उपलब्ध है। बाजवा ने बताया कि ऐप में कार्यों और अनुमानों की तस्वीरें और कई स्तरों पर डैशबोर्ड्स हैं, जिससे कार्यों की निगरानी में प्रशासन की सहायता होगी।
 
इसी तरह ऐप नागरिकों को शासन में हिस्सेदार बनाने के लिए एक महत्तवपूर्ण साधन के तौर पर काम करेगी और नागरिकों को ‘स्मार्ट विलेज’ को बनाने में महत्वपूर्ण हिस्सेदार बनाएगी। उन्होंने कहा कि स्मार्ट विलेज मुहिम पंजाब में बुनियादी ढांचे के निर्माण के लिए सरकारी योजनाओं की पूर्ति करके और सेहत, शिक्षा और वातावरण की जरूरी सहूलियतें प्रदान करके ग्रामीण क्षेत्रों में सुधार लाने के उद्देश्य से चलाई जा रही है।  विभाग की वित्तायुक्त सीमा जैन ने बताया कि स्मार्ट विलेज मुहिम अधीन कुल 796 करोड़ रुपए की रकम उपलब्ध करवाई गई है और 18808 कार्यों को मंजूरी दी गई है।  मुहिम में तालाबों के नवीनीकरण, स्ट्रीट लाईटों, पार्कों, जिमनेजियम, कम्यूनिटी हॉल, पीने वाले पानी की स्पलाई, मॉडल आंगनवाड़ी केंद्र, स्मार्ट स्कूल और सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट जैसे कार्य शामिल हैं, जिससे पंजाब के गाँवों को समर्थ बनाकर आत्मनिर्भर बनाया जा सके।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »