29 Mar 2024, 18:42:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

हिमाचल में हिमपात तथा बारिश की संभावना ,यलो अलर्ट जारी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 12 2019 12:09AM | Updated Date: Dec 12 2019 12:09AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

शिमला। हिमाचल प्रदेश में कल पांच जिलों में बर्फबारी और वर्षा को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। कुल्लू व लाहुल स्पीति जिले की पहाडियों समेत रोहतांग दर्रे पर आधा फुट से ज्यादा ताजा हिमपात हो गया है। वहीं मनाली की ऊंची चोटी मकरवे, शिकरवे, सेवन सिस्टर पीक, मनाली पीक, लद्दाखी पीक, हनुमान टिब्बा, देउ टिब्बा, हामटा पास में ताजा हिमपात हुआ। कुल्लू और लाहुल के बाद अब कांगड़ा, मंडी और शिमला के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया और सचेत रहने के निर्देश जारी किए गए हैं। बुधवार को मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ मनमोहन सिंह ने बताया कि 12 और 13 दिसंबर को प्रदेश के ऊंचे क्षेत्रों में बर्फबारी और वर्षा की संभावना जताई बनी हुई है। वहीं, चंबा जिले के उपमंडल भरमौर के कबायली क्षेत्र पांगी घाटी में कड़ाके की ठंड पड़ रही है।
 
पाइपें जाम हो गई हैं और लोगों को पेयजल किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। कई जगहों पर पाइपें भी टूट गई हैं। सेचू, किलाड़, पांगी मुख्यालय, साच सहित अन्य गांवों में लोगों को बर्फ पिघलाकर पानी का जुगाड़ करना पड़ रहा है। मौसम खराब रहने के बावजूद लाहौल से नौ लोग रोहतांग होकर मनाली पहुंचे। प्रदेश के अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री तक की वृद्धि दर्ज की गई है जबकि आगामी चार से पांच दिन में अधिकतम और न्यनूतम तापमान में तीन से चार डिग्री तक की गिरावट की संभावना है। बुधवार को बादल छाए रहने से दिन के समय भी मौसम ठंडा रहा। केलांग में न्यूनतम तापमान माइनस 4.0, कल्पा में माइनस 1.6, मनाली में 0.4, सुंदरनगर में 1.3, भुंतर में 1.8, मंडी में 3.1, सोलन में 3.0, शिमला में 4.5 और धर्मशाला में 7.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »