28 Mar 2024, 17:31:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

नौसेना ने किया 16 मछुआरों को गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 24 2019 1:05AM | Updated Date: Oct 24 2019 1:05AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

केन्द्रपाड़ा। ओडिशा में गहिरमाथा नौसेना के जवानों ने समुद्री सीमा में अवैध रूप से मछली पकड़ने के आरोप में  16 मछुआरों को गिरफ्तार किया है। गहिरमाथा क्षेत्र के अधिकारी देबिसयी भोई के अनुसार नौसेना के जवानों ने देखा कि दो मछली पकड़ने वाली नौकाएं उसकी सीमा में अवैध रूप से घुस आयी हैं। उनकी जांच के बाद 16 मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया और जहाज पर लदी चार क्विंटल मछलियां और 16 ट्रावल जालें, दो जीपीएस और मछलियां पकड़ने के अन्य उपकरण जब्त कर लिये।
 
भोई ने कहा कि गश्ती दल ने मंगलवार को समुद्र की निगरानी के दौरान अपनी सीमा में घुस आये दो संदिग्ध नौकाओं को रोक कर उनकी जांच के बाद मछुआरों को हिरासत में ले लिया। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार मछुआरे बालासोर, भद्रक और पश्चिम बंगाल के हैं। गिरफ्तारी के बाद उन्हें राजनगर की स्थानीय अदालत में पेश किया गया था, जहां जमानत याचिका खारिज होने बाद उन्हें जेल भेज दिया।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »