20 Apr 2024, 07:52:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

वर्चस्व की लड़ाई में कटार बालू घाट पर युवक की हत्या, दो घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 23 2019 9:08PM | Updated Date: Oct 23 2019 9:08PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सोन। बिहार के रोहतास जिले में इंद्रपुरी थाना क्षेत्र के कटार बालू घाट पर वर्चस्व की लड़ाई में आज शाम दो गुटों के बीच हुई गोलीबार में गोली लगने से एक युवक की मौत हो गई तथा दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि कटार बालू घाट का संचालन करने को लेकर दो गुटों में तनाव की सूचना पुलिस को दो दिन पूर्व मिली थी। अनुमंडल प्रशासन के अधिकारियों ने दोनों पक्ष के लोगों को बुलाकर विवाद को समाप्त करने और विधि-व्यवस्था समस्या खड़ा करने पर कानूनी कार्रवाई किये जाने की चेतावनी दी थी।
 
  सूत्रों ने बताया कि आज शाम एक गुट घाट पर अपने सहयोगियों के साथ पूजा करने जा रहा था तभी दूसरे गुट के लोगों ने अपनी जमीन के रास्ते घाट पर जाने से मना कर दिया। इससे आक्रोशित दूसरे गुट के लोगों ने गोलीबारी शुरू कर दी। इस गोलीबारी में कटार निवासी धनंजय यादव (32), दीपक यादव (28) और अजीत यादव (26) को गोली लग गई और वे गंभीर रूप से घायल हो गये।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »