25 Apr 2024, 12:11:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

कुशीनगर में तीन पशु तस्कर गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 20 2019 7:43PM | Updated Date: Oct 20 2019 7:43PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कुशीनगर। उत्तर प्रदेश में कुशीनगर जिले के पटहेरवा क्षेत्र में पुलिस ने शनिवार को तीन पशु तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 21 गोवंशीय पशु बरामद किये। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मिश्र ने बताया कि एक सूचना के आधार पर पुलिस गश्ती दल ने पटहेरिया चौराहा के निकट एक कंटेनर को रोकने का प्रयास किया लेकिन बदमाशों ने पुलिस दल पर फायरिंग करते हुये भागने का प्रयास किया। कुछ दूर पीछा करने के बाद कंटेनर को घेर लिया गया। इस बीच बदमाश गोलीबारी कर भागने लगे। जवाबी फायरिंग में एक अभियुक्त शमीम घायल हो गया। बाद में पुलिस दल ने दो और बदमाशों को धर दबोचा। एक अभियुक्त फरार होने मे सफल रहा । 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »