18 Apr 2024, 09:22:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

किशनगंज में कार से छह लाख से अधिक जब्त

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 20 2019 7:38PM | Updated Date: Oct 20 2019 7:38PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

किशनगंज। बिहार में किशनगंज जिले के किशनगंज विधानसभा क्षेत्र में हो रहे उप चुनाव के मद्देजर पुलिस और प्रशासन की चौकसी की बदौलत फंरिंगोला जांच चौकी से आज शाम एक कार से छह लाख 38 हजार दो सौ रुपये जब्त किये गये। अनुमंडल पदाधिकारी शाहनवाज अहमद नियाजी ने यहां बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 31 पर जांच चौकी के निकट एक कार को रोक कर तलाशी ली गई। इस क्रम में कार से छह लाख 38 हजार दो सौ रुपये जब्त किये गये। जब्त राशि और चालक को थाने लाया गया है।

 

नियाजी ने बताया कि कार चालक ने स्वयं को साड़ी का थोक व्यापारी बताया है। चालक ने अपनी पहचान पश्चिम बंगाल के नदिया जिले के अमरेश घोष बताई है। वह सिलीगुडी से कलेक्शन के रुपये लेकर अपने घर लौट रहा था । व्यव्सायी ने बताया कि उसे उप चुनाव की जानकारी नहीं थी। अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि हिसाब नही देने पर रुपये जब्त किये गये हैं। पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है। उन्होंने बताया कि स्थापित नियम के अनुसार 50 हजार से अधिक नकद लेकर चलने पर रुपए का हिसाब देना पड़ता है।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »