19 Apr 2024, 21:54:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

बिहार में विपक्ष दिशाहीन इसलिए वोट के गणित में राजग आगे : शिवानंद

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 18 2019 12:29AM | Updated Date: Oct 18 2019 12:29AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पटना। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी ने आज सार्वजनिक तौर पर स्वीकार किया कि बिहार में विपक्ष के दिशाहीन होने के कारण वोटों के गणित में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) आगे है। तिवारी ने यहां कहा कि केंद्र और बिहार की राजग सरकार के एजेंडे में रोजी - रोजगार और भूख - प्यास का कोई स्थान नहीं है लेकिन वोट के गणित में यह सरकार जरूर आगे है । उन्होंने कहा कि इसका सेहरा बहुत हद तक दिशाहीन विपक्षियों के सिर भी जाता है।
 
राजद उपाध्यक्ष ने कहा कि वह उप चुनाव के प्रचार अभियान के दौरान दो दिनों तक सीवान जिले के दरौंदा विधानसभा के गांव गांव में घूम रहे थे, जहां छोटी-छोटी जातियों के बाहर कमाने वाले लोग गांव लौट कर आ रहे हैं। ये लोग देश के अलग अलग हिस्सों में छोटे-छोटे कल-कारखानों में काम करते थे , जो अब बंद हो गए हैं या बंद होने वाले हैं । गांव लौटे ऐसे लोगों के लिए यहां भी कोई काम नहीं है इसलिए उनके चेहरे पर भूख दिखाई दे रही थी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »