20 Apr 2024, 00:39:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

सोनिया गांधी से माफी मांगे खट्टर : मंड

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 16 2019 9:54PM | Updated Date: Oct 16 2019 9:54PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जालंधर। अखिल भारतीय किसान कांग्रेस के संयुक्त समन्वयक  गुरसिमरन सिंह मंड ने आज कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया  गांधी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर  लाल खट्टर सार्वजनिक रूप से माफी मांगें। मंड ने आज यहां  जारी बयान में कहा कि सोनिया गांधी के खिलाफ की गई टिप्पणी के कारण किसान  कांग्रेस के नेताओं में भारी रोष है।
 
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के बड़े और महत्वपूर्ण पद पर बिराजमान और सत्ता के नशे में चूर खट्टर महिलाओं का सम्मान करना भूल गए हैं। किसान  कांग्रेस नेता ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि खट्टर ने गांधी से सार्वजिनक तौर पर माफी नहीं मांगी तो आल इंडिया किसान  कांग्रेस संघर्ष को ओर तेज़ करेगी। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »