26 Apr 2024, 02:58:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

पुलिस हिरासत में व्यक्ति की मौत पर उत्तर प्रदेश पुलिस महानिदेशक को नोटिस

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 16 2019 9:18PM | Updated Date: Oct 16 2019 9:18PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने उत्तर प्रदेश के पिलखुवा में एक व्यक्ति की पुलिस हिरासत में मौत से संबंधित मीडिया रिपोर्टों का संज्ञान लेते हुए राज्य के पुलिस महानिदेशक को नोटिस जारी कर विस्तार से रिपोर्ट देने को कहा है। आयोग के अनुसार मीडिया रिपोर्टों में कहा गया है कि इस व्यक्ति को पुलिस हिरासत में बुरी तरह पीटा गया और उसे करंट लगाया गया। एक वीडियो में इस मृत व्यक्ति के शरीर पर घाव के गहरे निशान दिखाई दिये। आयोग का मानना है कि यदि मीडिया में आयी रिपोर्ट सही है तो यह इस व्यक्ति के मानवाधिकारों का गंभीर उल्लंघन है।
उसने राज्य के पुलिस महानिदेशक से मामले की चार सप्ताह में विस्तार से रिपोर्ट देने और पुलिस अधिकारियों के खिलाफ की गयी कार्यवाही के बारे में भी बताने को कहा गया है। आयोग ने राज्य के मुख्य सचिव को भी नोटिस जारी कर पीड़ति के परिवार विशेष रूप से उसके अव्यस्क बेटे को सुरक्षा देने का निर्देश दिया है।  आयोग ने इस बात पर हैरानी जतायी है कि लोगों की रक्षा करने वाले पुलिसकर्मी कैसे इस तरह के जघन्य अपराध कर सकते हैं। इस व्यक्ति की गत 13 अक्टूबर को मौत हो गयी थी। 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »