26 Apr 2024, 05:21:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

साबरमती-कलोल रेल खंड पर तीन ट्रेन गांधीनगर होकर चलेंगी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 10 2019 2:50PM | Updated Date: Oct 10 2019 2:50PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अहमदाबाद। गुजरात में अहमदाबाद मंडल के साबरमती-कलोल रेल खंड पर दोहरीकरण कार्य के कारण तीन रेलगाड़यिां गांधीनगर होकर चलेंगी। मंडल के जनसंपर्क अधिकारी प्रदीप शर्मा ने गुरूवार को यूनीवार्ता को बताया कि अहमदाबाद-पालनपुर रेल खंड पर साबरमती-कलोल रेल खंड पर दोहरीकरण कार्य के कारण आज की 16507 जोधपुर-के.एस.आर. बेंगलूरू, 11 अक्टूबर की 16209 अजमेर-के.एस.आर. बेंगलुरू तथा आज और 11 अक्टूबर को कलोल पहुंचने वाली 19224 जम्मूतवी-अहमदाबाद एक्सप्रेस वाया कलोल-गांधीनगर-खोडियार-चांदलोडिया-साबरमती (जेल की ओर) होकर चलेगी। इन ट्रेनों को इस दौरान साबरमती (धर्मनगर) के बजाय साबरमती (जेल की ओर) स्टेशन पर स्टॉपेज दिया जा रहा है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »