29 Mar 2024, 03:44:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

हुंसुर विस उपचुनाव में पहली बार होगा एम3 ईवीएम का उपयोग

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 23 2019 9:13PM | Updated Date: Sep 23 2019 9:27PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मैसुरू। कर्नाटक के हुंसुर विधानसभा उपचुनाव में  पहली बार एम3 इलेक्ट्रानिक वांिटग मशीन (ईवीएम) का उपयोग किया जायेगा। हुंसुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव 21 अक्टूबर को होंगे। मैसुरु  के उपायुक्त अभिराम जी शंकर ने बताया कि विधानसभा चुनाव में एम3 ईवीएम का  उपयोग पहली दफा किया जायेगा। इससे पहले बृहद् बेंगलुरू महानगर  पालिक(बीबीएमपी) चुनाव में ऐसी एक मशीन का उपयोग में लाया गया था। उन्होंने बताया कि उन्नत श्रेणी की ये मशीनें तमिलनाडु के नागापट्टिनम से  एकाध दिन में हुंसुर पहुंच जायेगी , जिसे हुंसुर शहर नगरपालिक परिषद  कार्यालय में रखा जायेगा। उन्होंने बताया कि 1315 अधिकारियों को चुनाव ड्यूटी में तैनात किया जायेगा। हुंसुर विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 2,26,920 है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »